People cannot be separated from their families — status at home is the real anchorइंसान को परिवार से अलग नहीं किया जा सकता — घर का इज़्ज़त ही असली लंगर है
The MSME Leadership Drought: Managers Are Grown, Not BoughtMSME में Leadership का संकट: Managers बनाए जाते हैं, बाज़ार से खरीदे नहीं जाते
Ask any founder running an industrial MSME in India what keeps them awake at night, and they will rarely say technology or capital. They will say: "Kunwer ji, I cannot find good managers. The moment I leave the factory for two days, operations fall apart. Nobody takes responsibility."India में किसी भी industrial MSME चलाने वाले founder से पूछिए कि उसकी नींद किस बात से उड़ती है, तो वह शायद ही कभी technology या पूंजी का रोना रोएगा। वह कहेगा: "कुंवर जी, अच्छे managers नहीं मिलते। मैं दो दिन के लिए factory से बाहर क्या जाऊं, सारा काम ठप हो जाता है। कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।"
Most MSME owners respond to this problem by making a costly mistake: they try to buy ready-made managers. They hire senior executives from large multinational corporations, offer them heavy salaries, and expect them to magically transform a ₹25 crore workshop. Within six months, the corporate hire leaves in frustration. They cannot handle the chaos, the unwritten dealer credits, or the raw vendor negotiations of the Indian MSME reality.ज़्यादातर MSME मालिक इस समस्या को हल करने के चक्कर में एक महंगी गलती कर बैठते हैं: वे बाज़ार से बने-बनाए managers खरीदने की कोशिश करते हैं। वे बड़ी multinationals से senior executives को भारी पैकेज पर hire करते हैं, और उम्मीद करते हैं कि वे ₹25 crore की factory को रातों-रात बदल देंगे। छह महीने के अंदर वह कॉर्पोरेट मैनेजर तंग आकर भाग जाता है। वह Indian MSME की ज़मीनी हकीकत, उधारी और कच्ची negotiations का दबाव नहीं झेल पाता।
Over thirty years of scaling Su-Kam to 5,000 employees, I learned a fundamental truth: good managers are built over a period of time, from within your own ranks. They are not found in recruitment portals. They are developed on the shop floor through an intentional process of trust, testing, and cultural alignment. The same way R&D starts with one dedicated person, leadership starts with people you already have.Su-Kam को 5,000 कर्मचारियों तक ले जाने के दौरान मैंने एक बुनियादी सबक सीखा: अच्छे managers समय के साथ, अपनी ही टीम के अंदर से तराशे जाते हैं। वे job portals पर नहीं मिलते। वे factory floor पर भरोसे, चुनौतियों और सही माहौल के ज़रिए धीरे-धीरे तैयार होते हैं। जैसे R&D एक dedicated इंसान से शुरू होता है, leadership भी उन्हीं लोगों से शुरू होती है जो पहले से आपकी floor पर खड़े हैं।
Beyond Knowledge: The Myth of the "Smart" Bossज्ञान से परे: "स्मार्ट" बॉस का भ्रम
Founders often obsess over technical knowledge. But knowledge has always been the easiest thing in business to acquire. In the age of artificial intelligence, knowledge is practically free. An AI can explain a supply-chain formula or a legal statute in three seconds.Founders अक्सर सिर्फ technical ज्ञान के पीछे भागते हैं। लेकिन व्यापार में ज्ञान हमेशा से हासिल करने की सबसे आसान चीज़ रहा है। AI के इस दौर में तो ज्ञान लगभग मुफ्त हो चुका है। कोई भी AI तीन सेकंड में supply chain का फॉर्मूला या कानूनी धारा समझा सकता है।
Knowledge does not make you a good boss. Managing people and building a team that works in fierce, unbroken unity is the hardest problem in human enterprise.किताबी ज्ञान किसी को अच्छा बॉस नहीं बनाता। इंसानों को संभालना और एक ऐसी टीम खड़ी करना जो चट्टान की तरह एकजुट होकर काम करे — यही दुनिया का सबसे कठिन काम है।
I did not start as a great manager. I learnt on the job. And the only way you learn to manage is by learning with your people and through them. You observe how they react under pressure, you listen to their personal struggles, and you gradually understand what makes a human being take ownership of a machine as if it were their own child.मैं शुरुआत से कोई बहुत बड़ा manager नहीं था। मैंने काम करते-करते ज़मीन पर सीखा। और प्रबंधन सीखने का सिर्फ एक ही रास्ता है: अपने लोगों के साथ और उनके ज़रिए सीखना। आप देखते हैं कि दबाव में उनका क्या बर्ताव होता है, आप उनके व्यक्तिगत संघर्षों को सुनते हैं, और धीरे-धीरे यह समझते हैं कि कोई इंसान किसी मशीन की जिम्मेदारी ऐसे कैसे ले लेता है जैसे वह उसकी अपनी संतान हो।
The Mantra: Absolute Trust and Personal Challengeमूल मंत्र: अटूट भरोसा और अपनी शैली में चुनौती देना
If you want an employee to develop managerial backbone, the starting point is unconditional trust. Faith is the single most powerful currency in building human resources.अगर आप चाहते हैं कि किसी कर्मचारी के अंदर एक सच्चे manager की रीढ़ बने, तो उसकी पहली शर्त है: अटूट भरोसा (trust)। मानव संसाधन के निर्माण में 'विश्वास' से बड़ी कोई पूंजी नहीं है।
If a founder micro-manages every dispatch slip, checks every attendance entry, and second-guesses every purchase decision, you are training your people to be irresponsible. They will think: "Why should I care? The boss will check anyway." But the day you look a floor supervisor in the eye and say: "This entire line's output is in your hands. I trust your judgment. Do what is right, and if it fails, I will stand with you" — that is the day a manager is born.अगर founder हर dispatch slip को खुद चेक करेगा, हाज़िरी की पर्चियां देखेगा, और हर खरीद पर शक करेगा — तो आप अपनी टीम को गैर-ज़िम्मेदार बना रहे हैं। वे सोचेंगे: "मैं क्यों सिर खपाऊं? मालिक तो खुद ही चेक करेगा।" लेकिन जिस दिन आप floor supervisor की आँखों में देखकर कहते हैं: "इस पूरी लाइन की ज़िम्मेदारी तुम्हारे हाथ में है। मुझे तुम्हारे फैसले पर भरोसा है। सही काम करो, और अगर कुछ गड़बड़ हुई तो मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूँ" — ठीक उसी दिन एक manager का जन्म होता है।
Trust does not mean being soft. You must keep challenging your people in your own unique style. Push them past their comfort zone. If they think they can assemble 200 inverters a day, challenge them to reorganize the line balance to do 350. When they fail, don't insult them; sit with them, analyze the bottleneck, and challenge them to try again. When people feel that their founder believes in them more than they believe in themselves, they achieve miracles — the same patience principle behind The Freedom to Fail.भरोसे का मतलब ढिलाई बरतना नहीं है। आपको अपने अनोखे अंदाज़ में उन्हें लगातार चुनौती (challenge) देते रहना होगा। उन्हें उनके comfort zone से बाहर धकेलना होगा। अगर उन्हें लगता है कि वे रोज़ के 200 inverters जोड़ सकते हैं, तो उन्हें line balance सुधारकर 350 बनाने की चुनौती दीजिए। जब वे चूक जाएं, तो डांटिए मत; उनके साथ बैठिए, रुकावट देखिए, और दोबारा कोशिश करने को कहिए। जब लोगों को लगता है कि उनका founder उन पर उनकी खुद की सोच से ज्यादा भरोसा करता है, तो वे चमत्कार कर दिखाते हैं — वही सब्र जो The Freedom to Fail में है।
The Indian Reality: The Family Is the Employee's True Centerभारतीय हकीकत: परिवार ही कर्मचारी का असली केंद्र है
In Western management theory, an employee is an individual with a contract. They clock in at 9, clock out at 5, and their personal life is strictly quarantined. In India, this theory is completely divorced from reality.Western management theory में कर्मचारी सिर्फ एक contract पर दस्तखत करने वाला अकेला व्यक्ति होता है। वह सुबह 9 बजे आता है, शाम 5 बजे जाता है, और उसकी निजी ज़िंदगी अलग रहती है। India में यह सोच ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर है।
In the Indian context, an employee never comes to work alone. They bring the hopes of their aging parents, the dignity of their spouse, and the future of their children with them onto your factory floor. An Indian employee's status in front of their family is the single most important thing in their life.भारतीय समाज में कोई भी कर्मचारी factory में अकेला नहीं आता। वह अपने बूढ़े माता-पिता की उम्मीदें, अपने जीवनसाथी का मान-सम्मान, और अपने बच्चों का भविष्य साथ लेकर आता है। एक Indian employee का अपने परिवार के सामने क्या रुतबा और इज़्ज़त है — यही उसकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
Family unions — spouses, children, and parents as guests of honor, not afterthoughtsFamily unions — जीवनसाथी, बच्चे और माता-पिता मेहमान-ए-ख़ास, कोई afterthought नहीं
I understood this dynamic very early in my journey. At Su-Kam, we did not run cold corporate annual dinners. We organized massive family unions and celebrations where the spouses, parents, and children of our employees were the guests of honor.मैंने इस नब्ज़ को अपने सफर के बहुत शुरुआती दौर में पहचान लिया था। Su-Kam में हम कोई ठंडे कॉर्पोरेट formal dinners नहीं करते थे। हम बड़े पारिवारिक मिलन समारोह (family unions) आयोजित करते थे, जहाँ हमारे कर्मचारियों के जीवनसाथी, माता-पिता और बच्चे हमारे सबसे खास मेहमान होते थे।
We took care of their families personally. We ensured that wives and mothers felt deeply comfortable, respected, and valued. When a technician's mother or wife saw the founder of a ₹1,200 crore company personally welcoming them, serving food, and publicly praising their son or husband's contributions, something transformative happened. The family felt immense pride. They would eagerly wait for the next company gathering.हम उन परिवारों का व्यक्तिगत तौर पर ख्याल रखते थे। हम यह पक्का करते थे कि उनकी पत्नियों और माताओं को पूरा सम्मान और अपनापन महसूस हो। जब किसी technician की माँ या पत्नी देखती थी कि ₹1,200 crore की कंपनी का founder खुद झुककर उनका स्वागत कर रहा है, खाना परोस रहा है, और मंच से उनके बेटे या पति के काम की तारीफ कर रहा है — तो एक जादुई बदलाव आता था। परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता था। वे इंतज़ार करते थे कि अगली पारिवारिक पार्टी कब होगी।
When an employee's family respects the company, that employee achieves deep emotional stability. In times of crisis — when overtime is required, when a product launch demands late nights, or when a competitor tries to poach your key person with a 15% salary hike — it is the family that says: "Do not leave this company. Kunwer ji treats us like family; you must stand by him." That emotional bond is ten times stronger than any legal non-compete clause.जब किसी कर्मचारी का परिवार कंपनी का सम्मान करने लगता है, तो उस कर्मचारी को भीतर से एक गहरी भावनात्मक स्थिरता मिलती है। जब संकट आता है — जब overtime की ज़रूरत होती है, जब नया launch रात भर का काम मांगता है, या जब कोई competitor 15% ज्यादा पैसे देकर उसे भड़काने की कोशिश करता है — तो उसका परिवार ही उससे कहता है: "यह कंपनी मत छोड़ना। कुंवर जी हमें परिवार मानते हैं; तुम्हें उनके साथ खड़े रहना होगा।" वह भावनात्मक बंधन किसी भी कानूनी contract से दस गुना ज्यादा मजबूत होता है।
The Family Test: How to Spot a True LeaderThe Family Test: एक सच्चे Manager की सही पहचान
Here is an operator secret that no HR assessment will ever tell you: You can understand a person's true character and personality through their family far more than through their behavior at work.यहाँ एक ऐसा ज़मीनी राज़ है जो कोई HR टेस्ट आपको कभी नहीं सिखाएगा: आप किसी इंसान के असली चरित्र और व्यक्तित्व को काम की जगह से ज़्यादा उसके परिवार के बीच देखकर समझ सकते हैं।
At work, anyone can wear a mask. A person can speak politely in front of the boss, nod at every meeting, and project artificial competence. But observe that same person around their spouse, their children, and their parents.दफ्तर में कोई भी मुखौटा पहन सकता है। मालिक के आगे कोई भी मीठा बोल सकता है, मीटिंग में सिर हिला सकता है, और काम का झूठा दिखावा कर सकता है। लेकिन उसी इंसान को उसके जीवनसाथी, उसके बच्चों और उसके माता-पिता के बीच देखिए।
How do they treat their family? Do they take responsibility for their household? Are they disciplined, patient, and caring with their dependents, or are they erratic, dismissive, and selfish? If an individual cannot manage harmony, discipline, and commitment inside their own home, they will never be able to manage the chaotic human dynamics of a factory line.वह अपने परिवार के साथ कैसा व्यवहार करता है? क्या वह अपने घर की ज़िम्मेदारियाँ खुशी से उठाता है? क्या वह अपनों के साथ अनुशासित, धैर्यवान और मददगार है, या वह लापरवाह, चिड़चिड़ा और स्वार्थी है? जो इंसान अपने घर के चार लोगों के बीच तालमेल, अनुशासन और ज़िम्मेदारी नहीं निभा सकता, वह factory line के 50 लोगों के इंसानी जज़्बातों को कभी नहीं संभाल सकता।
Throughout my career, the moment I discovered that an employee was deeply disciplined, responsible, and caring toward their family, I gave them larger managerial responsibilities. And that judgment never failed me.अपने पूरे करियर में, जिस पल मुझे यह समझ आया कि कोई कर्मचारी अपने परिवार के प्रति बेहद अनुशासित, ज़िम्मेदार और समर्पित है — मैंने उस इंसान को बड़ी से बड़ी managerial ज़िम्मेदारियाँ सौंपीं। और उस फैसले ने मुझे कभी धोखा नहीं दिया।
Celebration is culture — joy shared with families strengthens the enterpriseउत्सव भी संस्कृति है — परिवारों के साथ साझा खुशी संस्था को मजबूत करती है
The 5 Rules of Building MSME LeadershipMSME Leadership बनाने के 5 सुनहरे नियम
- Promote Character Over Eloquence: Don't promote the person who speaks polished corporate English. Promote the person who shows discipline, integrity, and quiet responsibility under pressure.
- Faith Precedes Performance: You cannot demand managerial ownership while withholding trust. Give your supervisors real authority and real budgets, and stand behind them when mistakes happen.
- Involve the Entire Family: Create opportunities for employees' families to feel proud of the company. Honor their sacrifices. When the family believes in your mission, the employee's loyalty becomes permanent.
- Observe the Home Dynamic: Pay attention to how people treat their dependents and handle personal obligations. Responsibility at home is the single best predictor of leadership at work.
- Challenge Continuously: Keep raising the benchmark in your own personal style. A manager who is not challenged becomes complacent; a manager who is challenged with love and trust grows into an industrial leader.
- बातूनीपन से ऊपर चरित्र को चुनिए: उस इंसान को आगे मत बढ़ाइए जो सिर्फ फर्राटेदार English बोलता है। उस इंसान को जिम्मेदारी दीजिए जो दबाव में भी अनुशासन, ईमानदारी और शांत ज़िम्मेदारी दिखाता है।
- भरोसा पहले, नतीजा बाद में: आप बिना विश्वास दिए किसी से ज़िम्मेदारी की उम्मीद नहीं कर सकते। अपने supervisors को असली अधिकार और बजट दीजिए, और गलतियाँ होने पर उनके पीछे खड़े रहिए।
- पूरे परिवार को जोड़िए: ऐसे मौके बनाइए जहाँ कर्मचारी के परिवार को कंपनी पर गर्व हो। उनके त्याग का सम्मान कीजिए। जब परिवार आपके मिशन पर यकीन करने लगता है, तो कर्मचारी की वफादारी अटूट हो जाती है।
- घरेलू ज़िम्मेदारी पर नज़र रखिए: देखिए कि इंसान अपने परिवार और जिम्मेदारियों को कैसे संभालता है। घर का अनुशासन ही कार्यक्षेत्र में उसके सच्चे नेतृत्व का सबसे बड़ा पैमाना है।
- लगातार नई चुनौतियाँ दीजिए: अपने अंदाज़ में स्तर को लगातार ऊंचा उठाते रहिए। जिस manager को चुनौती नहीं मिलती, वह सुस्त हो जाता है; जिसे प्यार और भरोसे के साथ चुनौती दी जाती है, वह एक बड़ा औद्योगिक लीडर बनकर उभरता है।
The True Soul of an Enterpriseएक उद्यम की असली आत्मा
In the final analysis, an enterprise is not a balance sheet, a brand logo, or an automated assembly line. An enterprise is a community of human beings bound together by mutual respect, shared struggle, and common pride.आखिरी नज़र में, कोई भी उद्यम सिर्फ balance sheet, brand logo या automated assembly line नहीं होता। एक उद्यम असल में उन इंसानों का परिवार होता है जो आपसी सम्मान, साझा संघर्ष और एक साझे गर्व से बंधे होते हैं।
Around the fire — colleagues become a community, and managers learn who stands with whomआग के इर्द-गिर्द — सहकर्मी समुदाय बनते हैं, और managers देख लेते हैं कि कौन किसके साथ खड़ा है
If you want your MSME to survive generational transitions, market crashes, and technological revolutions, stop looking for corporate saviors. Look at the people already standing on your floor. Give them your faith. Honor their families. Challenge them with love. And watch them build an institution that outlives you.अगर आप चाहते हैं कि आपका MSME पीढ़ियों के बदलाव, बाज़ार की मंदी और technological क्रांतियों के पार भी सीना ताने खड़ा रहे — तो बाहर से किसी मसीहा का इंतज़ार छोड़ दीजिए। अपनी ही floor पर खड़े लोगों को देखिए। उन पर अपना अटूट भरोसा उड़ेल दीजिए। उनके परिवारों का सम्मान कीजिए। उन्हें अपनेपन के साथ चुनौती दीजिए। और फिर देखिए कि वे कैसे एक ऐसी संस्था खड़ी कर देते हैं जो आपके बाद भी हमेशा ज़िंदा रहेगी।
Knowledge is easy. Unity is rare. Build managers who carry both — and whose families believe in your mission.ज्ञान आसान है। एकता दुर्लभ है। ऐसे managers बनाइए जिनमें दोनों हों — और जिनके परिवार आपके मिशन पर यकीन करें।